फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वोटिंग मशीन से देंगे अपराध, अन्याय का जवाब

वोटिंग मशीन से देंगे अपराध, अन्याय का जवाब

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। न तलवार की जरूरत और न ही एक-47 की। सूबे में कानून व्यवस्था के संकट से निपटने के लिए बस इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का बटन ही काफी है। सत्ता के अन्याय, अराजकता और शोषण का जवाब देने का ईवीएम ही कारगर हथियार है। व्यापारी महासम्मेलन में अपने सम्मान बतौर तलवार देने और कट्टे की जरूरत बताने पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने व्यापारियों से यह अपील की।
विज्ञापन

सूरसदन में ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में कलराज मिश्र ने व्यापारियों से कहा कि त्रिशूल, तलवार का वक्त गया। अब डिजिटल इंडिया में ईवीएम आपकी ताकत है। छोटे उद्यमियों, व्यापारियों के लिए उनका मंत्रालय कई योजनाएं और सहूलियतें लेकर आ रहा है। बैंक से लोन कम ब्याज दर पर और सिंगल विंडो सिस्टम से एनओसी देने का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले व्यापारी नेता सुमंत गुप्ता ने ऐलान किया कि 10 सितंबर को गंजडुंडवारा में प्रशासन के खिलाफ रैली होगी, 21 सितंबर को कानपुर में। केंद्र सरकार ऐसी कमेटी बनाए, जहां व्यापारी शिकायतें दर्ज करा सकें। सम्मेलन में सांसदद्वय रामशंकर कठेरिया, चौ. बाबूलाल, विधायकद्वय जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, नवीन जैन, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुरारीलाल फतेहपुरिया का सम्मान किया गया। इस दौरान डा. सुमंत गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुभाष गोयल, विनय अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, बसंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े नेता उकसाते हैं, युवा मोर्चा को पत्थरबाजी को
कलराज मिश्र ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि प्रदर्शनों में पत्थरबाजी करने के लिए बड़े नेता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को उकसाते हैं। कार्यकर्ता पीटा जाता है, नेता को कुछ नहीं होता। इसलिए प्रदर्शनों में हिंसा न करें। उन्हाेंने यह भी कहा कि मंच से उन्हें ये नहीं कहना चाहिए था। कलराज के इस बयान को आगरा में कमिश्नरी पर भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज के संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है।

धर्मांतरण के खिलाफ वैश्य युवाओं की टीम
महासम्मेलन था तो व्यापारियों के मुद्दों पर, लेकिन युवतियों के धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रस्ताव तक पास किया गया। धर्मांतरण रोकने के लिए वैश्य युवाओं की टीम बनाने पर सहमति बनी। कानूनी और व्यक्तिगत प्रयासों के जरिए वैश्य समाज की युवतियों को ‘लव जेहाद’ के चंगुल में फंसने से बचाएगी। पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।

‘बेटियों को मोबाइल न थमाएं’
डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता परिषद प्रदेश भर में नुक्कड़ सभाओं, बैठकों में अपील कर रही है कि अपनी स्कूल जाने वाली बेटियों को मोबाइल न दें। बेटियों के हाथ मोबाइल और इंटरनेट देने से माहौल बिगड़ रहा है। धर्मांतरण की घटनाओं को रोकने के लिए फिलहाल परिवारों के लिए यह सुझाव भर है।


कट्टे से जिंदा तो बने रहोगे
व्यापारियों के साथ हो रहे अपराधों पर सुमंत गुप्ता ने कहा कि गोली हमेशा लाइसेंसी हथियार से नहीं, बल्कि कट्टे से चलती है। कट्टा जब पकड़ा जाएगा, तब ज्यादा से ज्यादा जेल जाओगे, लेकिन गुंडे, बदमाशों से शरीर, जान तो सुरक्षित रहेगी। अपनी सुरक्षा के लिए इन शब्दों के जरिए सुमंत गुप्ता ने व्यापारियों को केंद्रीय मंत्री के सामने ही यह संदेश दिया।

ये सौंपा मांगपत्र
- राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन किया जाए
- व्यापार के लिए लोन पर 4% ब्याज दर हो
- खाद्यान्न पर वायदा कारोबार पर रोक लगे
- एमएसएमई से 30% खरीद की शर्त का पालन हो
- कें द्रीय कानूनों का सरलीकरण, जीएसटी लागू हो
- आईपीसी धारा 332 में संशोधन कर जमानती की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed