{"_id":"3-85423","slug":"Agra-85423-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगी मूर्ति स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थल पर नहीं होगी मूर्ति स्थापना
Agra
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यमुना में पूजा सामग्री और प्रतिमा विसर्जन को प्रतिबंधित करने के साथ ही प्रशासन ने मूर्ति स्थापना के मामले में सख्त निर्देश जारी किए हैं। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब किसी भी सार्वजनिक स्थल पर मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के लिए कोई भी झांकी या जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकलेगा। यमुना नदी में न तो मूर्ति विसर्जन किया जाएगा और ना ही फूल माला, प्लास्टिक, पालीथिन आदि सामग्री डाली जाएगी। प्रशासन ने शिल्पकारों को आदेश जारी किया है कि प्लास्टर आफ पेरिस और हानिकारक रंगों का प्रयोग मूर्ति बनाने में न करें। नदी में मूर्ति विसर्जन और दूषित सामग्री डालने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन