{"_id":"3-85418","slug":"Agra-85418-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू आगरा में क्षेत्रीय लोगों, दीवानी चौराहे पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू आगरा में क्षेत्रीय लोगों, दीवानी चौराहे पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Agra
Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बिजली कटौती से लगातार पांचवें दिन ताजनगरी के लोग बेहाल रहे। लखनऊ कंट्रोल रूम से जारी आठ घंटों की कटौती से भीषण गर्मी और उमस में शहर के लोग उबल रहे हैं, लेकिन टोरंट द्वारा स्थानीय कटौती भी बंद नहीं की जा रही। फाल्ट होने पर टोरंटकर्मियों का 6 से 8 घंटों बाद पहुंचना लोगों के गुस्से की वजह बन रहा है।
भोर की पहली किरण से ही शुरू हुई बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने शनिवार सुबह न्यू आगरा सबस्टेशन पर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत थी कि रात में कटौती के अलावा टोरंट द्वारा एक-एक घंटों की कटौती बिना सूचना की जा रही है। वहीं शाम को 33 केवीए सबस्टेशन केदार नगर में हमीद नगर और आसपास के मुहल्लों से आए युवकों ने हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने गेट का ताला तोड़कर फर्नीचर तोड़ दिया। कमरों की शीशों को पत्थर मारकर चकनाचूर कर दिया। कर्मचारी भाग खड़े हुए। थाना शाहगंज का फोर्स और टोरंट के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान बिजली आ गई और लोग अपने घरों को चले गए।
कंसगेट में 24 घंटे गुल रही बिजली
आगरा। गोकुलपुरा कंसगेट में शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से गुल हुई बत्ती शनिवार रात तक नहीं आई। रात दो बजे शिकायत पर पहुंचे टोरंटकर्मियों ने जंक्शन बाक्स तोड़कर फाल्ट चेक भी किया, लेकिन अंडरग्राउंड फाल्ट के चलते बिजली नहीं आई। पूर्व पार्षद सुनील वर्मा ने बताया कि सुबह टोरंट कर्मी अंडरग्राउंड लाइन चेक करने के लिए सड़क खोदने आए, लेकिन नगर निगम कर्मचारियों ने खोदाई नहीं करने दी। इस पर टोरंट कर्मियों ने ओवरहेड केबिल डालने का काम शुरू किया। रात तक केबिल कनेक्शन के बाद कंसगेट के लोगों को पूरे 24 घंटे बाद बिजली मिली।
विज्ञापन
एमडी को बयां किया कटौती का दर्द
आगरा। इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने शनिवार सुबह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायन सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि आगरा डीजल इंजन, जनरेटर के साथ इंजीनियरिंग कंपोनेंट का बड़ा हब है। कटौती से उद्यमियों को करोड़ों रुपये का नुकसान अब तक हो चुका है। एमडी ने प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और आपूर्ति जल्द सुधरने का भरोसा दिलाया। संजय गोयल, संजय अग्रवाल, अमित जैन, अनिल अग्रवाल, अखिल बंसल आदि मौजूद रहे।
बिजली नहीं तो दवा नहीं
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बिजली कटौती पर आक्रोश जताया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ की कटौती से बेहाल हैं ही, टोरंट का फव्वारा पर मौजूद ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग से बार-बार ट्रिप करता है। जीवनरक्षक दवाएं खराब हो रही हैं। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह की मौजूदगी में टोरंट एजीएम मोहित अग्रवाल ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दे चुके हैं। तय किया कि तीन दिन में आपूर्ति न सुधरी तो जीवनरक्षक दवाओं को कंपनियों को वापस कर देंगे। गिरधारी लाल, प्रमोद गुप्ता, कन्हैया लाल, पुनीत कालरा, राघव वर्मा, प्रभात सिंह, गणेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, अरुण गर्ग आदि मौजूद रहे।
टोरंट के खिलाफ चलेगा आंदोलन
आगरा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक मानपाड़ा में हुई। संयोजक बांके बिहारी अग्रवाल ने टोरंट पावर द्वारा विद्युत भार के नाम पर एकतरफा असिसमेंट पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि नियामक आयोग अध्यक्ष के आदेशों का टोरंट पालन नहीं कर रही। टोरंट के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दौलत परमार, नरेंद्र सिंघल, हरी सिंह हांडा, दिलीप गर्ग, मोहित गोयल, विजय गर्ग, श्याम आदि मौजूद रहे।
27 को कमिश्नरी का घेराव
बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को लेकर भाजपा के 27 अगस्त को कमिश्नरी घेरने के ऐलान से पहले शनिवार को तैयारियों के लिए ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर बैठक हुई। सांसद बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, सहदेव शर्मा, सत्यप्रकाश, राहुल चौधरी, शिवम पचौरी, गौरव भार्गव, रिंकू, हीरा सिंह, गौरव सोलंकी समेत कार्यक र्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने पुतला फूंका
आगरा। शनिवार को दीवानी चौराहे पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने दीवानी परिसर में सभा के बाद जुलूस के रूप में टोरंट पावर की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। इसके बाद दीवानी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सभा की गई। इसमें सचिव अरुण पचौरी ने कहा कि टोरंट पावर ने बिजली कटौती में सुधार नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। नितिन वर्मा ने कहा कि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो टोरंट पावर के मुख्य आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पुतला फूंक दिया। सभा में बार काउंसिल ऑफ यूपी की मेंबर कु. दरवेश सिंह, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, देव चौधरी, मधु शर्मा, रवि शर्मा, अमित शर्मा, गगन शर्मा, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, अमित पाठक, देवेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।