{"_id":"3-85317","slug":"Agra-85317-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार में लगाए ‘मौत’ के इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार में लगाए ‘मौत’ के इंजेक्शन
Agra
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा/अछनेरा। बुखार में लगाए गए इंजेक्शन के बाद जनपद में फिर दो लोगों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। अछनेरा में रेलवेकर्मी की मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया तो वहीं यमुनापार के सतीनगर में झोलाछाप के इंजेक्शन से मजदूर की जान चली गई। झोलाछाप दुकान बंद करके भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामला : 1
मांगरौल जाट निवासी रमेशचंद पुत्र मोहनलाल अछनेरा रेलवे जंक्शन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। दो-तीन दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। गुरुवार को वह भरतपुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में दवा लेने गए। परिवारीजनों ने बताया कि नर्सिंग होम में चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाने के बाद दवा दी। इसके बाद वह पैदल ही स्टेशन के लिए चल दिए। नर्सिंग होम से कुछ दूरी पर मोहल्ला शेखान में वह अचानक गश खाकर गिर गए। कुछ ही देर में शरीर नीला पड़ा गया। आसपास के लोगों ने घरवालों को जानकारी दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने शव को थाने ले जाकर हंगामा किया। मृतक के भाई ओमकार ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
मामला : 2
नई आबादी, सती नगर निवासी नरायन सिंह (40) पुत्र लाल सिंह को बुखार आने पर परिवारीजन गुरुवार दोपहर ढाई बजे कथित झोलाछाप चंद्रपाल उर्फ राजकुमार की दुकान पर ले गए। चंद्रपाल ने नरायन सिंह को तीन इंजेक्शन लगा दिए। दवाई देकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद ही नरायन सिंह की हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने बताया कि पूरा शरीर नीला पड़ने लगा। उल्टी और दस्त भी शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर कथित झोलाछाप दुकान पर ताला डालकर भाग निकला। लोगों के हंगामा करने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दोनों मामलों की रिपोर्ट मंगाई है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- डा. एचएस दानु, सीएमओ
दो माह में पांच मौत
इंजेक्शन लगाने से जनपद में दो माह के अंदर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शमसाबाद में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं खंदौली मेें भी झोलाछाप के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत हो गई थी।
भेजा गया था नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप को नोटिस दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अपंजीकृत डाक्टर विभाग के नोडल प्रभारी डा. आनंद ने बताया कि कार्रवाई कर दी थी। चोरी छिपे फिर से खंदौली के चंद्रपाल ने दुकान खोल ली थी। बताया गया है कि आरोपी क्षेत्र में दबंग है। इसके कारण उसके खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं करता है।