फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंटोला थाने पर पुलिसकर्मी से अभद्रता

मंटोला थाने पर पुलिसकर्मी से अभद्रता

Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। मंटोला क्षेत्र में लोडिंग टेंपो और बाइक टकरा जाने पर पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से गुस्साए युवक पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। पुलिसकर्मी से खींचतान हो गई।

बाइक सवार दो युवक गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे जा रहे थे। सदर भट्ठी चौराहे पर बाइक लोडिंग टेंपो से टकरा गई। टेंपो चालक और युवकों में मारपीट हो गई। हंगामे पर चौराहे पर तैनात सिपाही पहुंच गया। उसने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। वहीं, टेंपो चालक भाग निकला। सिपाही युवकों को थाने ले आया। थोड़ी देर में ही मंटोला से उनके पक्ष के लोग आ गए। पुलिसकर्मी पर टेंपो चालक को भगाने का आरोप लगाया। यही नहीं, एक युवक ने थाने के बाहर सिपाही से खींचतान कर दी। इस पर अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक को हवालात मेें बंद कर दिया। लोगों का दबाव पड़ते ही कुछ देर में उसे छोड़ दिया। सीओ छत्ता विवेक त्रिपाठी का कहना है कि पुलिसकर्मी से कहासुनी हुई थी। मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed