{"_id":"3-84158","slug":"Agra-84158-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज आज, बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज आज, बाजारों में रौनक
Agra
Updated Wed, 30 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। पिया की लंबी आयु के लिए उपवास। हरी साड़ी में सजी नववधू के हाथों में खनकती हरी चूड़ियां। नव विवाहिताओं के आस्था और उल्लास की तीज बुधवार को मनाई जाएगी। सोलह शृंगार कर नव विवाहिताएं मां गौरा का पूजन कर पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मांगेगी। मंगलवार को महिलाओं ने खरीदारी की।
पति की दीर्घ आयु के लिए मनाया जाने वाला तीज का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जाएगा। तीज की पूर्व संध्या पर सिंधी बाजार में खासी रौनक रही। बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। साड़ी, चूड़ियां और अन्य शृंगार का सामान महिलाओं ने खरीदा। हालांकि दिन में बारिश की बौछारों के कारण भीड़ कम रही। करकुंज में रहने वाली संगीता अपनी पहली तीज की खुशियों में सराबोर थी। रेशमा भी अपनी ईद पर मेहंदी का शगुन लगवा रही थी। कपड़े, जूते, कास्मेटिक्स, शृंगार का सामान, इत्र की दुकानों पर रौनक रही।
बेलनगंज फाटक पर लगेगा तीज मेला
श्री बजरंग मेला समिति की ओर से बुधवार को बेलनगंज फाटक सूरजभान पर 72वां हरियाली तीज का मेला लगाया जाएगा। इसका उद्घाटन एसपी सिटी समीर सौरभ शाम चार बजे करेंगे। यह जानकारी मेला संयोजक दिनेश गर्ग ने दी। यहां बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।