{"_id":"3-84101","slug":"Agra-84101-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो के लिए शासन ने बढ़ाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो के लिए शासन ने बढ़ाए कदम
Agra
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ/आगरा। आगरा में जल्द ही मेट्रो का डीपीआर बनाने का मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा है ताकि शहर में सुगम यातायात सुविधा मिल सके और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना के आगाज को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक माह का विलंब करने की इजाजत अधिकारियों को दे दी। उन्होंने आवास विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि हर हाल में अक्तूबर में मेट्रो परियोजना के काम शुरू करा दिया जाए। जबकि सरकार विधानसभा में जानकारी दे चुकी है कि सितंबर में निर्माण का आगाज होगा।
मुख्य सचिव आलोक रंजन शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर के अतिरिक्त कानपुर और आगरा तथा अन्य शहरों में भी मेट्रो के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए। फिलहाल अभी कानपुर ने फिजीबिलिटी रिपोर्ट आईआईटी कानपुर से बनवाने का आगाज किया है। ज्ञात हो कि शहर में पहले भी मेट्रो परियोजना के लिए कई बार चर्चा हो चुकी है। ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यहां इसकी आवश्यकता पर लोगों ने बल दिया है।