{"_id":"3-82410","slug":"Agra-82410-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस में छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस में छात्रा से छेड़छाड़
Agra
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वोल्वो बस में छात्रा को अकेली देखकर एक युवक ने उससे छेड़खानी कर दी। युवक की हरकतों से आजिज छात्रा ने सिकंदरा थाने के सामने बस के पहुंचते ही हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मी युवक को थाने ले आए। दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। युवक के माफी मांगने पर मामला रफादफा कर दिया गया।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा वोल्वो बस से शनिवार को गुड़गांव से लौट रही थी। आगे की सीट पर मदिया कटरा क्षेत्र का एक युवक बैठा हुआ। आरोप है कि युवक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा चुप रही तो उसका साहस बढ़ गया। उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थीं, बस जैसे ही सिकंदरा थाने के पास पहुंची छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने भी बस को थाने के सामने लगा दिया। हंगामा देख पुलिसकर्मी पहुंच गए और युवक को थाने में ले आए। युवक और छात्रा के परिजन भी पहुंचे। युवक ने छात्रा से माफी मांगी। इस पर मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। सीओ हरीपर्वत अशोक कुमार का कहना है कि बस में सीट पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था।