{"_id":"3-81201","slug":"Agra-81201-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर के बारे में दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर के बारे में दी जानकारी
Agra
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिला माहेश्वरी सभा के सात दिवसीय कार्यक्रम में शुक्रवार को महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा हुई। यूथ हास्टल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रंजू अग्रवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। संतुलित आहार का पैमाना बताते हुए ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बारे में बताया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की खुद जांच करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट में कैसी भी गांठ होे तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। कार्यक्रम में महिलाओं ने बेटियों के स्वास्थ्य संबंधी तमाम प्रश्न पूछे। दूसरे चरण में विजय शर्मा ने पर्सनलिटी डेवलेपमेंट के बारे में टिप्स दिए। उन्होंने माताओं को बच्चों को संस्कारवान बनाने की नसीहत दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनी डागा, विशिष्ट अतिथि शची माहेश्वरी, मनीषा काहाल्या, मंजू काहाल्या, मंजू चाण्डक, अंजना चाण्डक, जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष कुंज बिहारी काहाल्या, संजय चाण्डक, राजीव गांधी आदि रहे। मीडिया प्रभारी मनोज दुजारी ने शनिवार को शोभायात्रा में सभी लोगों से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन