फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेबस पुलिस, बेखौफ लुटेरे

बेबस पुलिस, बेखौफ लुटेरे

Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चोर-लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। न तो पुलिस का खौफ रहा है और न ही पकड़े जाने पर कानून का। आलम यह है कि दिन हो या रात...बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने एक बार फिर जिले को थर्रा दिया है। आम आदमी तो छोड़िए, पुलिसकर्मियों के यहां तक धावा बोलकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।
विज्ञापन


वारदात- एक
पूर्व मंत्री के गनर के घर डाका

. आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने मलपुरा के गांव कुठावली में वारदात को दिया अंजाम
आगरा। हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पूर्व मंत्री के गनर के घर धावा बोल दिया। महिला और बच्चों को लाठी, डंडे, सरिया और तमंचों की बट से बेरहमी से पीटा। लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार रात लगभग दो बजे थाना मलपुरा अंतर्गत कुठावली के नगला पीरंगा निवासी राम सिंह के यहां लगभग आठ बदमाश आ धमके। उस वक्त राम सिंह के पांच बेटों में से बड़ा बेटा सोनवीर खेत पर था। राम सिंह ने बताया कि पुत्रवधू कमलेश, नातिन ज्योति, दीपशिखा और नाती अनिल घर में सो रहे थे। पड़ोसी लाखन घर के बाहर ही रास्ते में सो रहा था। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे परिजनों को सरिया, लाठी-डंडे और तमंचों की बटों से पिटना शुरू कर दिया। अनिल की कनपटी पर तमंचा रख चाबी मांगने लगे। विरोध किया तो सरिया से दरवाजे का ताला तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ढाई तोले सोने का कालर, एक जंजीर, दो अंगूठी और 35 हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर छत पर सो रहा राम सिंह का बेटा रुपेंद्र नीचे कूद पड़ा। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। पड़ोसी लाखन को भी बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद बदमाश सामान लेकर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एएसपी डा. विपिन तांडा, सीओ अछनेरा और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गईं। पीड़ित ने थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि राम सिंह का एक बेटा रविंद्र सिंह फौज में है, जबकि तीसरा बेटा जितेंद्र पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का गनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वारदात- दो
ट्रक चालक के घर से नगदी-जेवर चोरी
आगरा। भीषण गर्मी में घर के बाहर सो रहे ट्रक चालक के घर चोरों ने धावा बोल दिया। सोने-चांदी के जेवर के साथ बदमाश लगभग एक लाख रुपये की नगदी पार कर ले गए।
थाना मलपुरा अंतर्गत गांव कुठावली निवासी कृष्णवीर पुत्र मान सिंह ट्रक चालक है। बुधवार रात किसी वक्त चोरी हो गई। तड़के लगभग तीन बजे मां ओमवती की आंख खुली तो कमरे के ताले टूटे देखकर हैरान रह गई। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से साढ़े तीन तोले की सोने के कालर, एक किलो चांदी और एक लाख रुपये की नकदी पार कर ले गए। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

वारदात- तीन
ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाश
आगरा। ट्रक चुराते तीन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। ग्रामीणों ने तीनों को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
घटना थाना मलपुरा अंतर्गत मिढ़ाकुर की है। यहां रहने वाले जब्बार कुरैशी की आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रांसपोर्ट कंपनी है। गुरुवार रात वह बाहर सो रहे थे। लगभग दो बजे खटपट की आवाज सुन जब्बार और उनका बेटा बंटी जाग गए। देखा तो लगभग आधा दर्जन लोग उनका ट्रक चुराने की कोशिश कर रहे थे। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। टेंपो से भागने की कोशिश कर कर रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में पेड़ से बांधकर तीनों की जमकर पिटाई लगाई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश अलीगढ़ के थाना गोंड़ा (नागर) निवासी शिवकुमार पुत्र राधेश्याम, शाहगंज के नरीपुरा निवासी संजू कुशवाह पुत्र लक्ष्मण सिंह और दौरेठा निवासी अकबर पुत्र सफीक मोहम्मद हैं। आरोपियों ने बताया कि गांव सगुनापुर स्थित टावर से कॉपर का तार, साइकिल और कस्बे की बैंक ऑफ इंडिया के जेनरेटर से बैटरी चोरी कर चुके हैं।


वारदात- 4
सिंगरावली गांव में बदमाशों का धावा
तांतपुर। बसई जगनेर के सिंगरावली गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल, ज्वेलरी आदि चोरी कर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सिंगरावली निवासी शादीलाल और केशव देव भाई हैं। गुरुवार रात दोनों अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। रात तकरीबन पौने दो बजे हथियारबंद बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। आहट होने पर शादीलाल जाग गए। एक बदमाश ने उन पर हंसिए से वार करने की कोशिश की। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। घर के सदस्य अंदर पहुंचे तो बदमाश पीछे की दीवार फांदकर भाग गए। शादीलाल ने बताया कि बदमाश 30 हजार रुपये, मोबाइल, ज्वेलरी आदि ले गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed