{"_id":"3-81193","slug":"Agra-81193-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने में चार नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमला करने में चार नामजद
Agra
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मंटोला क्षेत्र में आरोपियों को पकड़कर ला रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में चार नामजद लोगों के साथ 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार रात दरेसी में एक असंतुलित कार सड़क किनारे सो रहे चार-पांच लोगों पर चढ़ गई थी। सूचना पर पहुंची थाना मंटोला पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ला रही थी, तभी कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस मामले में मंटोला के ही भोलू, रहीश, अमीरो और सलीम के साथ 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिपाही महीपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, बताया जा रहा है कि हमले के आरोपियों में से एक के दादा की शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। परिवारीजनों को कहना है कि पुलिस दबिश के खौफ और उनके नाती की हरकत से सदमे में आकर उनकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया था।