फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निशाने पर बैंक, कहां है पुलिस

निशाने पर बैंक, कहां है पुलिस

Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बैंक में डकैती की यह कोई पहली वारदात नहीं है। बदमाश इससे पहले कई वारदातों को अंजाम चुके हैं। दो साल में केनरा बैंक में डकैती, श्रेयस ग्रामीण बैंक में डकैती के दौरान दो की हत्या और मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की वारदात हो चुकी है। हर वारदात को बदमाशों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया। हालांकि कुछ मामलों में बदमाशों की धरपकड़ का दावा पुलिस कर चुकी है। इसके बावजूद एक बार फिर शहर के मुख्य इलाके की बैंक को निशाना बनाया गया है। आलम यह है कि बदमाशों में खाकी का खौफ ही दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन


23 मार्च 2012 : शास्त्रीपुरम में ए-34 एचआईजी कोठी के निचले हिस्से में केनरा बैंक की शाखा में 11.73 लाख रुपये की लूट। वारदात में आधा दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे। बैंक कर्मियों से मारपीट की थी। इस वारदात में शातिर अपराधी हरेंद्र राणा का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


26 फरवरी 2013 : आगरा-ग्वालियर हाईवे नंबर तीन स्थित सैंया के तेहरा में श्रेयस ग्रामीण बैंक की शाखा में बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया था। सहायक शाखा प्रबंधक और कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस वारदात का भी खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अगस्त 2013 : मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की मणप्पुरम गोल्ड लोन की बोदला रोड स्थित शाखा में कर्मियों को बंधक बनाकर लूट। बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी। बदमाश दस किलोग्राम सोना और सवा लाख रुपये की रकम लूट ले गए थे। हालांकि इस वारदात में बैंक कर्मचारी शामिल था।

एटीएम काटने की भी कई वारदात
लुटेरे शहर में कई स्थानों पर एटीएम मशीन काटने की वारदात कर चुके हैं। सदर में एक एटीएम को लूटकर ले जाने का प्रयास हो चुका है। हालांकि गश्त करती पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। इतना हीं नहीं शाहगंज, लोहामंडी, न्यू आगरा, हरीपर्वत आदि क्षेत्रों में एटीएम से कैश निकालने की कई वारदात सामने आ चुकी हैं। पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी।

-------------------------------
आसपास के क्षेत्र में भी बेखौफ बदमाश
मथुरा
कोसीकलां मथुरा में फरवरी माह में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने केनरा बैंक की शाखा को दिनदहाड़े लूट लिया था। बदमाश यहां से कैशियर के पास रखे 1.56 लाख रुपये ही लूटकर फरार हो गए थे।
मैनपुरी
मैनपुरी में फरवरी में औंछा के ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने 6.30 लाख रुपये की लूट की थी। वारदात को मथुरा के शातिर अरुण फौजी गैंग ने अंजाम दिया था। 2013 में बैंक आफ इंडिया की भोगांव शाखा में चोरों ने सेंध लगा दी थी और कंप्यूटर व एटीएम समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।


एटा
एटा में बैंकों का कैश बदमाशों के निशाने पर रहा है। शहर में घंटाघर के पास स्थित एक एटीएम से सोलह लाख रुपये बदमाशों ने चोरी कर लिए थे। हालांकि बाद में इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। केनरा बैंक की दो शाखाओं और जैथरा में एक बैंक में चोरों ने सेंध लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed