फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   735 मीटर लंबी चादर से सतरंगी होगा ताज

735 मीटर लंबी चादर से सतरंगी होगा ताज

Thu, 22 May 2014 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 22 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहजहां के 359 वें उर्स पर ताज में सतरंगी छटा नजर आएगी। उर्स के दौरान खुद्दाम ए रोजा कमेटी की ओर से 735 मीटर लंबी सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। शाही मस्जिद फतेहपुरी की ओर से 359 वें उर्स पर फूलों की 359 मालाओं की चादरपोशी की जाएगी। तीनों दिन ताजमहल में उर्स के दौरान नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स 25 से 27 मई तक होगा। तीनों दिन भूमिगत असली कब्र खोली जाएंगी। उर्स के दौरान ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों को लेकर गुरुवार को ताजमहल परिसर में उर्स कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। अधीक्षण पुरातत्वविद् एनके पाठक के मुताबिक 25 और 26 मई को दोपहर दो बजे से लेकर सूर्यास्त तक और 27 मई को पूरे दिन ताजमहल में अकीदतमंदों के साथ पर्यटकों भी प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
विज्ञापन

खुद्दाम ए रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि सतरंगी हिंदुस्तानी चादर की लंबाई इस बार 70 मीटर बढ़ाई गई है। पिछले साल 665 मीटर लंबी चादर चढ़ाई थी। 27 मई को शाम को दक्षिणी गेट से सतरंगी चादर पेश की जाएगी। शाही मस्जिद फतेहपुरी के मुतवल्ली सईद खां ने बताया कि उर्स में 27 मई को ही फूलों की चादर पेश की जाएगी, जो 359 मालाओं से बनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed