फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पर्यटकों को मिलेगी भरपूर सहूलियत

पर्यटकों को मिलेगी भरपूर सहूलियत

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। नवागत जिलाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि शहर की समस्याओं का अध्ययन कर उसका स्थायी निदान ढूंढा जाएगा। ट्रैफिक, पेयजल तथा जर्जर सड़कों से जुड़ी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। पर्यटन नगरी होने के नाते यहां आने वाले पर्यटकों को इतनी सहूलियत दिलाने की कोशिश होगी ताकि वह यहां से लौटे तो अन्य लोगों को यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दे सकें।
विज्ञापन

बुधवार की रात चार्ज लेने के बाद गुरुवार की सुबह उन्होंने विकास भवन तथा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहले शहर का अध्ययन करेंगे। यहां की समस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के सुझाव भी लेंगे। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी से होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व वर्षों की तरह ही इस बार भी भव्य आयोजन होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि अतिक्रमण हटाए जाएंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि दोबारा वहां अतिक्रमण न होने पाए।
विज्ञापन



निवर्तमान को विदाई और नए का स्वागत
आगरा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को निवर्तमान जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर को विदाई दी गई। साथ ही नए जिलाधिकारी पंकज कुमार का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, अधिकारियों तथा जनता का भरपूर सहयोग मिला। डीएम पंकज कुमार ने अधिवक्ताओं को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत, महासचिव लोकेंद्र शर्मा, एडीएम सिटी बीपी खरे, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, एके अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता चिरागुद्दीन कुरैशी ने की। संचालन प्रवक्ता केएस तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed