{"_id":"3-74027","slug":"Agra-74027-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रज की राधा द्वारिका के श्याम’ में झलकेगी ब्रज की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ब्रज की राधा द्वारिका के श्याम’ में झलकेगी ब्रज की संस्कृति
Agra
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आरए मूवीज के बैनर तले ब्रज की संस्कृति पर आधारित एक और फिल्म बनने जा रही है। ‘ब्रज की राधा द्वारिका के श्याम’ नामक इस फिल्म ब्रज की संस्कृति, बोली और साहित्य का समावेश दिखेगा। फिल्म के निर्माता रंजीत सामा का कहना कि उनकी इस फिल्म में ब्रज रस छलकेगा। इसमें शहर की काव्या बेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह इससे पहले तेलुगू फिल्मों और कई एलबमों में काम कर चुकी हैं।
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान ‘ब्रज की राधा द्वारिका के श्याम’ के निर्माता रंजीत सामा ने बताया कि ब्रजभाषा के अलावा इस फिल्म को हिन्दी खड़ी बोली व गुजराती में डब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फिल्म ब्रज और गुजरात के प्रेमी युगल पर आधारित है। फिल्म में रवींद्र जैन का संगीत होगा। फिल्म निर्माण में बिल्डर राजकुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पप्पू राघव मदद कर रहे हैं।
इस दौरान रंजीत सामा ने अपने आरए मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव यू क्रेजी गर्ल’ के बारे में बताया कि यह फिल्म होली पर रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को तमाम अटकलों के बाद ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया है। यह फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है। इसमें शक्ति कपूर और मोहन जोशी सहित कई बड़े कलाकार हैं।