फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीटी एक्सप्रेस में लूटपाट का खुलासा

जीटी एक्सप्रेस में लूटपाट का खुलासा

Tue, 06 Aug 2013 05:33 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 06 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। जीटी एक्सप्रेस में कीठम के पास हुई लूट का सोमवार को जीआरपी ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल सात में से तीन और अपराधी दबोच लिए गए। एक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। तीन अभी भी फरार हैं। वहीं अपराधियों से रिश्वत लेने के आरोप में एक एसओ को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी, जीआरपी वजीह अहमद ने पत्रकारों से बताया कि आगरा कैंट से चढ़े सात लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें गुड्डू पहले ही हत्थे चढ़ गया था। सोमवार को पवन, निन्नू गोस्वामी निवासी मथुरा और लक्ष्मी नारायण दबोच लिए गए। इन्हें जीआरपी की एसटीएफ टीम ने मथुरा से पकड़ा। वजीह अहमद ने बताया कि तीन मास्टर माइंड अभी फरार हैं। इनमें मथुरा के राजू गोस्वामी और कोमल मथुरा के व चौटाला उर्फ कालिया निवासी भरतपुर हैं। निन्नू उर्फ जितेन्द्र ने बताया कि 19 जुलाई की रात को राजू गोस्वामी ने सभी को मथुरा के बिग बाजार स्थित थियेटर में फिल्म देखने के लिए बुलाया। यही पर ट्रेन लूटने की योजना बनाई। सभी को कीठम में बैठाकर राजू कोमल और चौटाला आगरा कैंट आ गए। यहां से जीटी एक्सप्रेस में सवार होते ही साथियों को जानकारी दी। उन्होंने कीठम में चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद लूटपाट की गई। लूट के सामान के साथ कार से सभी आगरा आए और यहां से दो गुटों में दिल्ली पहुंचे। जेवरात बेचने के लिए मथुरा लौटे तो पुलिस ने पकड़ लिया। अपराधियों का आरोप है कि फरह के एसओ सुबोध बाबू ने लूट के माल से चार लाख और दो लाख अतिरिक्त रिश्वत के रूप में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed