फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऑडिशन में दिखे प्रतिभा के रंग

ऑडिशन में दिखे प्रतिभा के रंग

Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
Agra
Agra Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। घर के कामकाज से इतर मंच मिला तो उनकी प्रतिभा को पंख लग गए। सूरसदन प्रेक्षागृह में शनिवार को ऑडिशन के पहले दिन श्रीमतियों में स्मार्टनेस की जंग हुई। किसी ने डांस से तो किसी ने अदाकारी से प्रभावित किया। ऑडिशन के मात्र दो दिन शेष हैं। 3 अगस्त को सूरसदन में तीज क्वीन का ग्रांड फिनाले होगा। पूर्व मिस इंडिया सिमरन कौर मुंडी विजेता का चुनाव करेंगी। कोई भी महिला इसमें प्रतिभाग कर सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला और पुष्पांजलि ग्रुप द्वारा शोहरत पान मसाला और दीक्षा हाउसिंग के सहयोग से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान की शृंखला के तहत तीज क्वीन चुनी जानी है। शनिवार से ऑडिशन शुरू हो गए। पहले दिन कई महिलाएं घर के कामकाज से फुर्सत निकालकर बच्चों संग सूरसदन पहुंचीं। यहां उन्होंने नृत्य, गायकी और अदाकारी में हुनर दिखाया। अब रविवार और सोमवार को ही दोपहर दो से शाम छह बजे तक महिलाएं ऑडिशन दे सकती हैं। 30 जुलाई को सेमीफाइनल होगा और तीन अगस्त को सूरसदन में ही तीज क्वीन चुनी जाएगी। कार्यक्रम में किसी भी आयुवर्ग की महिलाएं नृत्य, फैशन, सिंगिंग से लेकर अन्य किसी भी विधा में प्रस्तुति दे सकती हैं। प्रथम विजेता को 10000, द्वितीय को 5100 और तृतीय को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आगरा कोल्ड स्टोरेज, हॉस्पिटिलिटी पार्टनर होटल ग्रांड इंपीरियल, आउटडोर पार्टनर एलेक्स एडवरटाइजर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर मून इन डिजिटल, रेडियो पार्टनर बिग एफएम और रावी इवेंट, प्रभु इन्क्लेव, मुंशी पन्ना मसाले और डिम्पल कलेक्शन सहयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed