फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश ने बढ़ा दिए ईंटों के दाम

बारिश ने बढ़ा दिए ईंटों के दाम

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाह। बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुए ईंट उद्योग का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ेगा। शनिवार को हुई बारिश के बाद ईंट की कीमतों में वृद्धि हो गई है। अब प्रति हजार ईंटों पर पांच सौ रुपये का इजाफा किया गया है। अब एक हजार ईंटों की कीमत 4000 से 4300 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से ईंट उद्योग चौपट हो गया है। बाह के 84, फतेहाबाद के 11 और राजाखेड़ा के 60 ईंट भट्ठों पर भारी मात्रा में ईंटें घुल गई हैं। आजकल ईंटों की पथाई और चिमनी में आग डालने का काम चल रहा था। बारिश के कारण अब यहां कामकाज ठप हो गया है। पहले प्रति एक हजार ईंटों का भाव 3500 से 3700 रुपये था लेकिन रविवार को इसकी कीमत बढ़कर चार हजार से 4300 हो गई है। आगरा टीटीजेड एरिया में आने के कारण फतेहाबाद, बाह और राजाखेड़ा के भट्ठों की ईंटों पर ही निर्भर है। भट्ठा संचालक विजय सिंह ने बताया कि नुकसान की भरपाई मुश्किल है। आने वाले दिनों में लोगों को ईंट और महंगी खरीदनी पडे़ंगी।
विज्ञापन

इनसेट बाक्स...
फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग
बाह/फतेहाबाद। बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को देख किसान रोने पर मजबूर हैं। कर्ज लेकर फसल रोपने वाले किसानों पर कर्ज का शिकंजा और बढे़गा। सरसों की फसल खेतों में लोटने से फलियां सड़ने का भय सता रहा है। जबकि जलभराव से आलू किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। खेतों में पसरी गेहूं और जौ की फसल में भी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसलों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं फतेहाबाद में सरसों, आलू की फसल में भारी नुकसान हुआ है। बारिश से सरसों की फली गिर गई तथा गेहूं की फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed