फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्लास रूम में पोर्न फिल्म देखते दो छात्र पकड़े

क्लास रूम में पोर्न फिल्म देखते दो छात्र पकड़े

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आरबीएस इंटर कालेज में सोमवार को क्लास रूम में मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखते दो छात्र दबोचे गए। शिक्षक ने मोबाइल को जब्त कर अभिभावकों से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

सेंट पीटर्स कालेज में शिक्षिका की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर अपलोड करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आरबीएस इंटर कालेज में एक और मामला सामने आया है। यहां क्लास रूम में बैठे 11 वीं के छात्र मोबाइल पर पोर्न फिल्म देख रहे थे। पढ़ाई पर उनका ध्यान न होने के कारण शिक्षक जब उनके पास पहुंचे तो छात्रों के होश उड़ गए। शिक्षक ने तत्काल मोबाइल जब्त कर लिया और प्रधानाचार्य को मामले से अवगत कराया। मामले की शिकायत छात्रों के अभिभावकों से भी की गई है। हालांकि आरबीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. यतेन्द्र पाल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत
11वीं में पढ़ने वाले छात्र तकरीबन 16-17 उम्र के होते हैं। इस उम्र में बड़ी तेजी से शारीरिक बदलाव होते हैं लिहाजा बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। खुलेपन के कारण बच्चों में इस मनोविकृति को बढ़ावा मिल रहा है। इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी महत्वपूर्ण कारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा.केसी गुरनानी, मनोचिकित्सक


सावधानी बरतें अभिभावक
आईटी एक्सपर्ट रक्षित टंडन का मानना है कि बच्चों को छोटी उम्र में ही आधुनिक उपकरण देने का चलन बन गया है। अभिभावकों को इस बात का भान नहीं है कि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर अभिभावक सावधानी बरतें तो इससे काफी हद तक बचा जा सकता है।
- बच्चाें को मल्टीमीडिया मोबाइल देने से बचें।
- लेपटॉप-मोबाइल को अभिभावक चेक करते रहें।
- सीडी प्लेयर पर फिल्म देखते वक्त बच्चों पर नजर रखें।
- देर रात तक टीवी और लेपटॉप के प्रयोग को पाबंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed