{"_id":"3-53888","slug":"Agra-53888-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनियां भुना रही वेलेंटाइन वीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनियां भुना रही वेलेंटाइन वीक
Agra
Updated Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। वेलेंटाइन वीक को भुनाने में मोबाइल कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। टाटा डोकोमो ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 24 रुपये का वेलेंटाइन डाटा पैक और स्पेशल ‘वेलेंटाइन कांटेस्ट ऑन वैप’ पेश किया है। साथ ही स्पेशल वेलेंटाइन थीम्स अपनी वॉयस सर्विस पर ‘लव की डिस्पेंसरी’ प्रस्तुत की है, जिसमें प्यार के टिप्स और एडवाइस ली जा सकती हैं। प्रीपेड डाटा पैक का यह ऑफर 20 फरवरी तक ही लागू है। इस पैक के साथ वेलेंटाइन-डे कांटेस्ट में वॉल पेपर्स, वीडियो ग्रीटिंग, एनीमेशन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा वोडाफोन पर अपने किसी खास को प्रपोज करने केलिए स्पेशल एसएमएस मंगाए जा सकते हैं। लव टिप्स के लिए भी टेली मार्केटिंग कंपनियां विभिन्न मोबाइल कंपनियों पर मैसेज भेज रही हैं। बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि उनके कई आकर्षक मैसेज पैक पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग किया जा सकता है।
डाक घर भी पीछे नहीं
डाक विभाग भी वेलेंटाइन-डे पर युवाओं को अपनी ओर खींचने में पीछे नहीं है। संजय प्लेस और प्रधान डाकघर में स्पेशल बाक्सेज के माध्यम से अपने खास को उसी दिन गिफ्ट भेजा जा सकता है। इसके लिए गिफ्ट की पैकिंग की सुविधा भी इन डाकघरों में उपलब्ध है।