{"_id":"3-53020","slug":"Agra-53020-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुझे जन्म लेने दो मेरी मां’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुझे जन्म लेने दो मेरी मां’
Agra
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाह। ‘बेटा-बेटी एक समान फिर क्यों भेद करे इंसान’ रैलियों में गूंजने वाला यह नारा आज भी समाज की सोच नहीं बदल सका है। बालिका दिवस पर बेटियों की अपनी मां से सिर्फ एक ही मनुहार है ‘मुझे जन्म लेने दो मेरी मां’।
जरार निवासी बीए की छात्रा मंजू चौहान ने भ्रूण हत्या को समाज की बदनुमा सोच बताते हुए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई। जरार की छात्रा अंजलि पांडेय ने लिंग भेद के लिए दहेज को दोषी मानते हुए दहेज और भ्रूण हत्या पर बने कानून का कड़ाई से पालन की वकालत की है। मालती जादौन ने कहा कि बेटियों को भी लड़कों की तरह आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। 12वीं की छात्रा मंजरी कटारा ने समाज को आगे आने का आह्वान किया। हाईस्कूल की छात्रा प्रिया ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान के नारे की सार्थकता तभी होगी जब मां-बाप लिंग परीक्षण के बारे में नहीं सोचें। इंटरमीडिएट की छात्रा शालू ने कहा कि बेटियों को समान अधिकार मिलने चाहिए।
------------------
छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक
खंदौली। बालिका दिवस के अवसर पर जवाहर इंटर कालेज, टीकाराम रामस्वरूप जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें सैकड़ों छात्राएं ‘बेटी बचाओ देश बचाओ’ के नारे लगाते हुए चल रही थीं। इस दौरान उन्होंने भ्रूण हत्या, बालिकाओं में भेदभाव और नारी शिक्षा के बारे में जागरूकता लाने की कोशिश की। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी सरिता, अपाला वर्मा, जवाहर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
एत्मादपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कन्या बचाओ देश बचाओ का नारा दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली का निकाली गई। इसमें बालिकाओं ने जागरूकता लाने संबंधी स्लोगन भी दिखाए। रैली में अनिल वर्मा, संजय उपाध्याय, आशा गुप्ता, आभा, सपना, पिंकी गुप्ता, रैनू जैन, आरपी गौतम, प्रेमचंद्र, कंचन वाला आदि थे।
अकोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या जन चेतना रैली निकाली गई। इस अवसर पर एसआरडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली में कसबे में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर डा. यूबी सिंह, सतीश यादव, लोकपाल सिंह, एसएस पांडेय, डा. केके शर्मा, अजय चौधरी, महेश्पा गुप्ता, आरके चौधरी आदि उपस्थित थे।
सैंया में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ने छात्र-छात्राओं ने जन जागरण रैली निकाली। इस दौरान रैली का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने किया।
अछनेरा के लाला जगन प्रसाद हाईस्कूल की छात्राओं ने ‘भ्रूण हत्या बंद करो’ के नारे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस विद्यालय से शुरू होेकर भरतपुर रोड, सब्जीमंडी, मुख्य बाजार, छोटा बाजार, स्टेशन रोड होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचा। इस दौरान साधना गर्ग, शीतल वर्मा आदि मौजूद थे।