फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समिट के लिए दुल्हन की तरह सजने लगे चौराहे

समिट के लिए दुल्हन की तरह सजने लगे चौराहे

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Agra
Agra Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। समिट की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट से लेकर जेपी पैलेस तक पड़ने वाले सभी चौराहे दुल्हन की तरह सजाए जाने लगे हैं। 26 जनवरी तक पूरा शहर गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा नजर आएगा। विदेशों से आने वाले डेलीगेट्स स्वागत के लिए पूरा शहर सजने लगा है। एयरपोर्ट से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए उत्सव जैसा माहौल तैयार किया जा रहा है। सभी चौराहों पर स्लोगन से लिखे रंग-बिरंगे पोस्टर लगाए जा रहे हैं। नेशनल चैंबर के उपाध्यक्ष राजीव तिवारी का कहना है कि शहर के अधिकतर संगठन चौराहों को सजाने में जी जान से जुट पड़े हैं। चौराहों को तिरंगे झंडे के लुक में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

..............................................

ये चौराहे सजाए जा रहे
चौराहा संगठन
प्रतापपुरा चौराह नेशनल चैंबर
झांसी की रानी चौराहा एफमैक
अग्रसेन चौराहा आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
एयरपोट से ईदगाह ओवरब्रिज फाउंड्री उद्योग व मशीनरी उद्योग
बजरंग पेट्रोल पंप के निकट रोमसंस
अर्जन नगर ईदगाह क्रासिंग क्रिडाई
आगरा कैंट नेशनल चैंबर
अजीत नगर और अर्जुन नगर आइटी उद्योग
ईदगाह बस स्टैंड तिराहा इलेक्ट्रिकल संगठन
पोस्ट ऑफिस चौराहा कारपेट संगठन
सुभाष चंद्रबोस चौराहा आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
इसके अलावा कई चौराहे शहर के विभिन्न संगठन सजाने में लगे हैं।
............................................
300 सफाई कर्मचारियों ने साफ किया तोरा नाला
जेपी पैलेस के निकट पिछले दो दिन से हो रहे तोरा नाले की सफाई गुरुवार को पूरी हो गई। जिलाधिकारी अजय चौहान के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में पिछले दो दिन से 300-300 सफाई कर्मचारी नाले की सफाई के लिए लगे थे। जिले की आधा दर्जन ब्लाकों के सफाई कर्मचारी सुबह से शाम तक नाले की सफाई में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed