फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विश्वधरोहार सप्ताह के साथ मजाक

विश्वधरोहार सप्ताह के साथ मजाक

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर में विश्वधरोहर सप्ताह के साथ मजाक किया जा रहा है। कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसका सटीक उदाहरण शनिवार को महताब बाग में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में देखने को मिला। आयोजन में बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की जगह स्कूली यूनिफार्म पहनकर पहुंच गए। वह भी घंटों इंतजार के बाद कार्यक्रम में बच्चों का आना शुरू हुआ।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के महज 13 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दो-तीन दर्जन बच्चे पहुंच जरूर गए थे, लेकिन वह मूकदर्शक ही बने रहे। प्रतिभागी भी अपना नाम और ‘शाहजहां ने मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया’, के अलावा कुछ बोल नहीं पाए। केवल एक बच्चा मुगलिया परिधान में पहुंचा था। आयोजकों ने बताया कि अवकाश होने से बच्चे प्रतियोगिता में कम संख्या में पहुंचे। अधिकतर बच्चों को पता ही नहीं था कि प्रतियोगिता में उन्हें करना क्या है।आयोजन के दौरान सहायक पुरातत्वविद आरके सिंह, आरएस द्विवेदी, राजनारायण सिंह, जीसी दीक्षित, केवी शर्मा, विक्रम, अर्कित प्रधान, राजकुमार कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed