फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापरवाही बरत रहे सुरक्षाकर्मी

लापरवाही बरत रहे सुरक्षाकर्मी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। केन्द्रीय हिंदी संस्थान की सुरक्षा में तैनात कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। संस्थान के सुरक्षा प्रमुख ने खुद डीएम को पत्र भेजकर पीआरडी कर्मियों और ड्यूटी प्रभारी पर बाहरी लोगों के साथ शराब पीने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दुनियाभर में हिंदी जुबान का डंका बजाने के लिए प्रयासरत केंद्रीय हिंदी संस्थान में चाइना, अफगानिस्तान, मंगोलिया, कोरिया, जापान, रूस, उज्बेकिस्तान समेत कई देशों से छात्र-छात्राएं हिंदी सीखने आते हैं। संस्थान में सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन पिछले कई दिनों से ये जवान लापरवाही बरत रहे हैं। संस्थान के सुरक्षा प्रमुख डा. एस एच सोलंकी ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि पीआरडी के जिला ड्यूटी प्रभारी आरसी ठेनुआ अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान शराब पीते हैं। कई बार तो उनके साथ बाहरी लोग भी होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी प्रभारी बिना बताए सुरक्षाकर्मियों को बदल देते हैं। इस बारे में संस्थान को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

एलआईयू ने ली रिपोर्ट
मामले की जांच के लिए एलआईयू की टीम ने संस्थान परिसर में जाकर जांच की। सूत्र बताते हैं कि मामले में दोषी सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
पहले दूतावास तक हो चुकी है शिकायत
संस्थान के सुरक्षा प्रमुख ने बताया कि पिछले सत्र में भी एक सुरक्षाकर्मी ने विदेशी छात्राओं के साथ अभद्रता की थी। इसकी शिकायत दूतावास तक पहुंची और मामले में दोषी जवान पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed