{"_id":"3-49095","slug":"Agra-49095-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वतीपुरा हत्याकांड मामला गरमाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वतीपुरा हत्याकांड मामला गरमाया
Agra
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। बाह के पार्वतीपुरा में हुई प्रधानपति की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस संबंध अनुसूचित आयोग के आदेश पर गुरुवार को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है।
एसपी अशफाक अहमद ने गुरुवार को आयोग को भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि बाह के पार्वतीपुरा में मार्च माह में प्रधानपति मुन्नालाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रधान ने परिवहन मंत्री अरिदमन सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें परिवहन मंत्री को 120 बी को अभियुक्त बनाया गया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मैनपुरी से कराई गई। उन्होंने परिवहन मंत्री पर लगे आरोपों को गलत पाया। शेष आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी गई। सभी आरोपी कोर्ट में सरेंडर भी कर चुके हैं और इस समय जमानत पर चल रहे हैं। बताते चलें कि मुन्ना हत्या कांड मामले से क्षेत्र में तनाव हो गया था। उस समय मामले ने बहुत तूल पकड़ा था। यही वजह थी कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी मैनपुरी से कराई गई। अब अनुसूचित आयोग द्वारा मांगी गई कार्रवाई की रिपोर्ट से मामला गरमाने लगा है।