फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मजदूरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ: शाहिद

मजदूरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ: शाहिद

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। मजदूरों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारियों की मानसिकता भी नहीं बदल रही है। कई जिलों में कन्या विद्या धन सहित योजनाओं में गड़बड़ी भी पकड़ी है। यह कहना है कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर का। सर्किट हाउस में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में अभी भी पुराने ढर्रे पर काम हो रहा है। सिस्टम को बदलने में थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उन्हें पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। लैपटाप और टेबलेट छात्रों को जल्द से जल्द बांटे जाएंगे। इस वर्ष पास छात्रों को इसी वर्ष लैपटाप मिल जाएंगे। बलरामपुर सहित कई शहरों में कन्या विद्याधन के मामलों में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मजदूरों के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं लेकिन उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्थानीय अधिकारियों से बातचीत में पता चला कि यहां मजदूरों के शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए 10 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं लेकिन अब तक महज 30 लाख ही खर्च हो पाया है। कानून व्यवस्था के संबंध में मंत्री का कहना था कि यहां दो पार्टियां हैं। एक उपद्रव कराती है और दूसरी उसका प्रचार करती है। हालात इतने खराब नहीं है। कहीं कोई अपराध हो रहा है तो उस पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों को पालन किया जा रहा है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, वीनू महाजन, अनिल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed