{"_id":"3-48969","slug":"Agra-48969-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में उतरा संघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में उतरा संघ
Agra
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। ग्यारह नवंबर को स्वयं सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को खुलकर मोर्चा संभाल लिया। जीआईसी ग्राउंड पर बड़ा विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को चेतावनी दी कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा। बाद में डीएम के इस आश्वासन पर कि संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी को हटा दिया गया है और जांच के बाद दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
बाल स्वयं सेवकों पर लाठीचार्ज के विरोध में कई दिनों से हिंदूवादी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 20 नवंबर को जन संघर्ष समिति की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन की कमान सीधे संघ ने अपने हाथ में रखी। मंच से राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांत प्रचारक दिनेश ने प्रदर्शन का संचालन किया। लगभग दो घंटे चले प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खींचा तो साक्षी महराज ने मुलायम सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा अभी अपने पर नियंत्रण बनाने का प्रयास कर रही है। चुनाव बाद प्रदेश में अराजकता फैलेगी। क्योंकि पार्टी का मूल चरित्र ही यह है। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा को मेयर इंद्रजीत आर्य, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग आदि ने संबोधित किया।
इधर मुहर्रम को देखते हुए प्रशासन भी हिंदूवादियों के प्रदर्शन को लेकर चिंतित था। इसीलिए एक दिन पहले ही संबंधित क्षेत्र के सीओ का तबादला कर प्रदर्शन का पारा कम करने का प्रयास किया। इसका असर यह हुआ कि पहले जहां कलेक्ट्रेट घेरने की योजना थी, उसे बदलकर प्रदर्शन स्थल जीआईसी ग्राउंड कर दिया गया। डीएम सहित प्रशासनिक अमला प्रदर्शन स्थल पर ही पहुंच गया। डीएम ने ज्ञापन लेते हुए मंच से कहा कि 25 तक जांच पूरी हो जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रर्वाई होगी।