फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   होमगार्ड की हालत चिंताजनक

होमगार्ड की हालत चिंताजनक

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। बरहन के बास अमर सिंह में हुई घटना में होमगार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं शुक्रवार को सिपाही को रामबाग के नर्सिंगहोम से छुट्टी दे दी गई। सिपाही और होमगार्ड पर हमले के मामले में बरहन थाने में घायल सिपाही ने आठ नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार की रात आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बरहन थाने के सिपाही विवेक यादव और होमगार्ड महेश चंद्र पचौरी गुरुवार को अहारन रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी नशे की हालत में बास अमर सिंह निवासी जानकी और टिंकू वहां से तमंचा लहराते हुए गुजरे। इस पर सिपाही और होमगार्ड ने उनका पीछा किया। बास अमर सिंह में आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से उन पर हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मरणासन्न अवस्था में छोड़कर वह फरार हो गए। मामले में शुक्रवार को होमगार्ड की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। वहीं शुक्रवार को सिपाही विवेक को छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में सिपाही की तहरीर पर जानकी, टिंकू, करुआ, धर्मेंद्र, बच्चू, अशोक, आरती, राकेश समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार की रात पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed