फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मिढ़ाकुर में अराजकता, जमकर फायरिंग

मिढ़ाकुर में अराजकता, जमकर फायरिंग

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
किरावली/फतेहपुर सीकरी। मिढ़ाकुर में पटाखा चलाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। घटना के दौरान शरारती तत्वों ने कांच की बोतलें भी फेंकी। इससे कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं सीकरी में दो गुटों में संघर्ष में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मलपुरा के गांव मिढ़ाकुर निवासी इबरार गुरुवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे घर के सामने पटाखे चला रहा था। इस पर समीप रहने वाले एक युवक ने उससे पटाखे चलाने पर मना किया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में दोनों गुट आमने सामने आ गए। फिर दोनों मेें ईंट पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान फायरिंग भी हुई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहनों पर भी पथराव किया, इससे जमालुद्दीन की मेटाडोर समेत कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना में शहीद, किन्नो, इसारब घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, इसारब पक्ष की महिलाओं ने घर में घुसकर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। उधर, फतहपुर सीकरी के गांव नगला लोधी कौरई निवासी गयाप्रसाद और झनको, निनुआ में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और लाठीडंडे चले। घटना में मूलो, अमर सिंह, सुक्खी, राजवीर, गयाप्रसाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। गयाप्रसाद ने झनको, निनुआ, नंदकिशोर, शेखर, महावीर, तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, निनुआ पक्ष ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। वह उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed