{"_id":"3-48510","slug":"Agra-48510-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्ची की चार दिन बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्ची की चार दिन बाद मिली लाश
Agra
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाह। होलीपुरा केएक पुराने कुए में सोमवार को तीन साल की मासूम की लाश पड़ी मिली। बच्ची पिछले चार दिन से लापता थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
बाह थाने के होलीपुरा गांव निवासी राममूर्ति की 3 वर्षीय पुत्री खुशबू 9 नवंबर को घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान वह गायब हो गई। खुशबू केगायब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानवीन की। नतीजा सिफर रहा। सोमवार को गांव के ही श्यामसुंदर शर्मा के पुराने कुए में लाश पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे तंत्र-मंत्र को भी माना जा रहा है।
मिट्टी की ढाय गिरने से बालक की मौत, दो घायल
फतेहाबाद। ग्राम नगला मावई में अचानक मिट्टी की ढाय गिरने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। ग्राम नगला मावई में सोमवार दोपहर विष्णु पुत्र रघुवंशी उम्र छह वर्ष अपने दो साथियों के साथ खेल रहा था इसी बीच अचानक16-17 फीट ऊंची मिट्टी की ढाय अचानक भरभरा कर गिर पड़ी, जिसमें तीन बालक दब गए। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी में दबे बच्चों को बाहर निकाला, तब तक विष्णु की मौत हो चुकी थी।