फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नरीपुरा में टोरंट टीम और पुलिस पर हमला

नरीपुरा में टोरंट टीम और पुलिस पर हमला

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ओवर हेड लाइन उतारने के दौरान विरोध, चार बाइक और बूम वैन जलाई
विज्ञापन


नरीपुरा में टोरंट की टीम पर हमला, पथराव
बचाव को गई पुलिस टीम को भी नहीं बख्शा
एक घंटे तक क्षेत्र में अफरातफरी, छोड़ी अश्रु गैस
एक सिपाही घायल, कई थानों का फोर्स पहुंचा
आक्रोशित लोगों का आरोप, महिला से अभद्रता

आगरा। नरीपुरा में पोल से तार उतारने गई टोरंट पावर की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। कर्मियों संग मारपीट की, बूम (क्रेन) वैन और तीन बाइकें फूंक दी। सूचना पर पहुंचे कोबरा दस्ते के सिपाही की बाइक भी फूंक दी। करीब एक घंटे तक चले बवाल में जमकर पथराव हुआ और पुलिस को अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े। बवाल में एक सिपाही घायल हो गया है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि टोरंट कर्मियों ने एक महिला को धक्का देकर नाली में गिरा दिया इसके बाद लोग भड़के।
टोरंट पावर ने नई आबादी बुद्ध विहार नरीपुरा में दो महीने पहले अंडर ग्राउंड केबलिंग की थी। शुक्रवार को यहां से पोल पर लगे तारों को उतारने के लिए टीम पहुंची। करीब सवा 11 बजे टीम ने जब तार काटना शुरू किया तो लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि पहले सभी घरों में कनेक्शन करो फिर तार काटो। थाना शाहगंज को सूचना के बाद कोबरा मोबाइल मौके पर पहुंच गया। लोगों का कहना है कि पुुलिस लोगों को शांत करा रही थी इसी दौरान एक टोरंट कर्मी ने विरोध कर रही एक महिला विमला को डंडा मार दिया। फिर धक्का देकर नाली में गिरा दिया। वह नवरात्र व्रत थी। इस पर लोग गुस्सा गए और टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी है। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

टोरंट टीम और पुलिस वहां से पीछे हटी तो लोगों ने टोरंट की बूम वैन, तीन कर्मियों की बाइक और कोबरा मोबाइल के एक सिपाही की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सिपाही अनिल ने किसी तरह से जिप्सी को आग लगने से बचाया। लेकिन पथराव में उसे चोट लग गई। करीब एक घंटेे तक क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि जब तक अग्निशमन कर्मी पहुंचते बाइक राख हो चुकी थी। इसके बाद एसीएम तृतीय रेखा एस चौहान कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंची। साथ ही एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर, लोहामंडी, अंडर ट्रेनी सीओ मौके पर पहुंच गए। फोर्स के पहुंचने के बाद भी लोग जमे रहे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को भगाया। फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने घरों में घुस कर लोगों को पकड़ा। लोगों का आरोप था कि जो घटना में शामिल भी नहीं है उसे भी पुलिस ले गई गई। एसपी सिटी का कहना है मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच पोल से तार उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएम से महिलाओं की तकरार
लोगों को घर से पकड़ कर लाने के बाद महिलाओं की एसीएम से तकरार भी हुई। महिलाओं का कहना था कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। वह घर लौट रहे थे। वह महिलाओं को इकट्ठा करने लगीं। एसीएम ने उन्हें चुप रहने की हिदायत देकर वापस किया। एक महिला ने बताया कि कक्षा में छह में पढ़ने वाला उनका बेटा नवीन स्कूल से लौट रहा था उसे भी पुलिस पकड़ कर ले गई है।

बिजली चोरी करने वालों ने किया बवाल
टोरंट पावर का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों ने बवाल किया है। अंडर ग्राउंड केबलिंग के बाद कैंप लगाकर लोगों को कनेक्शन देने की कोशिश की गई लेकिन पांच सौ परिवारों में केवल डेढ़ सौ लोगों के पास ही कनेक्शन हैं। बाकी लोग कटिया डालकर चोरी की बिजली जला रहे हैं। तार काटने पर उन्होंने ही बवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed