{"_id":"43063","slug":"Agra-43063-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस को लेकर पथराव
Agra
Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादुद्दौला के घाट इलाके की घटना
15 मिनट तक बरसते रहे ईंट-पत्थर
आगरा। थाना एत्मादुद्दौला अंतर्गत घाट पर डीजे पर डांस को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पथराव में दोनों समुदाय के तीन लोग घायल हुए हैं।
एत्मादुद्दौला स्मारक के पास घाट तिराहे पर सोमवार रात को डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। तभी दूसरे समुदाय का एक युवक वहां पर डांस करने पहुंचा। पहले से डांस कर रहे युवकों ने उसे डांस करने से रोका तो विवाद हो गया। जिस पर उसे मारपीट कर भगा दिया। बाद में युवक अपने साथियों को लेकर आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से पत्थर फिंकाई होती रही। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया गया। पथराव में प्रेम सिंह पुत्र होती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष के बल्लू पुत्र मुद्दीन व शफी अहमद पुत्र अब्दुल को भी चोटें आई हैं। तनाव को देखते हुए एहतियातन क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दिया गया है।