{"_id":"60a62e99109673542e3ee442","slug":"99-applications-were-submitted-for-the-death-certificate-in-a-day-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एक दिन में चारों जोन कार्यालयों पर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 99 आवेदन पत्र हुए जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एक दिन में चारों जोन कार्यालयों पर मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 99 आवेदन पत्र हुए जमा
Fri, 21 May 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 12:06 AM IST
सार
आगरा में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए बुधवार से नगर निगम ने अपने चारों जोन कार्यालयों छत्ता, ताजगंज, हरीपर्वत और लोहामंडी पर काउंटर बनाकर जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी।
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पहले दिन मुख्यालय समेत चारों जोनल कार्यालयों पर कुल 99 आवेदन पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए। सेनेटरी इंस्पेक्टरों को सत्यापन के लिए इन पत्रों को भेजा गया है। 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, लेकिन जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर रहे और नगर निगम तक आने की मजबूरी थी, उसे देखते हुए चारों जोन कार्यालयों पर यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
आगरा: बीते साल के मुकाबले इस बार अप्रैल में 12 गुना बने मृत्यु प्रमाणपत्र, 2500 से ज्यादा दाह संस्कार
विज्ञापन
बुधवार से नई व्यवस्था के तहत लोहामंडी, हरीपर्वत, छत्ता और ताजगंज जोन के कार्यालयों पर लिपिक तैनात कर काउंटर शुरू किए गए। इन चारों जगहों पर 29 आवेदन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए, जबकि 70 आवेदनपत्र नगर निगम मुख्यालय पर जमा किए गए।
सत्यापन के लिए लगाएं राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी
पार्षदों ने मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदनों की कई गुना संख्या देखते हुए इनके सत्यापन के लिए सेनेटरी इंस्पेक्टरों की जगह राजस्व निरीक्षकों और जूनियर इंजीनियरों समेत नगर निगम के अन्य स्टाफ को लगाने की मांग की है।
पार्षद सुषमा जैन ने नगर आयुक्त से मांग की कि सेनेटरी इंस्पेक्टर नाला सफाई और सैनिटाइजेशन के साथ सफाई में व्यस्त हैं। हाउस टैक्स जमा करने की व्यवस्था इन दिनों ठप है, इसलिए राजस्व निरीक्षकों और निर्माण इकाई से जूनियर इंजीनियरों को सत्यापन के लिए लगाया जाए ताकि जल्द से जल्द मृत्यु प्रमाण बनवाए जा सकें।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।