फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   95 thousand rupees looted from the farmer going back after selling wheat

गेहूं बेचकर वापस जा रहे किसान से लूटे 95 हजार रुपये

Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
95 thousand rupees looted from the farmer going back after selling wheat
सहावर(कासगंज)। कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरों ने गेहूं बेचकर वापस लौट रहे किसान को धक्का मारकर 95 हजार रुपये की नकदी भरा थैला लूट लिया। भागते समय उनकी उनकी बाइक फिसल गई। पीछा कर रहे ग्रामीण ने दो लुटेरों को दबोच लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस तीसरे की तलाश कर रही है। एक लुटेरा बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव फरौली निवासी किसान राजेश कुमार पुत्र पंजाबी सिंह सोमवार को दोपहर के बाद सहावर से गेहूं बेचकर नकदी लेकर बाइक से अपने गांव वापस जा रहा था। नकदी भरा थैला बाइक के हैंडल पर लटका हुआ था। थैले में बैंकपासबुक व अन्य कागजात थे। सहावर के रेलवे फाटक के पास तीन लुटेरे बाइक पर आए। जिन्होंने राजेश की बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने पर बाइक सहित किसान गिर गया। तभी बाइक के हैंडल पर लटका नकदी भरा थैला लूटकर लुटेरे फरार हो गए। ग्रामीण शोर मचाते हुए उनका पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाकर लुटेरों की बाइक फिसल गई और वे गिर गए। ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़ लिया। इनमें एक सरजू घायल हो गया। उसे सहावर के चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरा मूलचंद निवासी रजपुरा थाना एटा पुलिस की हिरासत में है। पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नकदी और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed