फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   9375 people vaccinated corona

मेगा अभियान में 9375 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

Fri, 13 May 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
9375 people vaccinated corona
कासगज में मेगा अभियान के दौरान कोरोना का टीका लगवाने के लिए एक स्कूल में बैठे किशोर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना की चौथी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। विभाग ने शुक्रवार को मेगा अभियान का आयोजन कर स्कूलों सहित 211 स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए। इसमें 9375 लोगों को टीका लगाए गए।
विज्ञापन

जिला में कोरोना टीकाकरण से अभी भी काफी लोग वंचित रह गए है। 12 से 14 और 15 से 17 साल के किशोर तथा 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज लगाने पर विभाग का खास फोकस है। मिशन इंद्र धनुष के चलते अभी तक टीकाकरण अभियान काफी प्रभावित चल रहा था। इस अभियान के खत्म हो जाने के बाद विभाग ने अब कोरोना टीकाकरण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के द्वारा लगाए गए मेगा अभियान में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई। हर आयु वर्ग के लोग टीका लगवाने के लिए निर्धारित स्थलों पर पहुंचे। टीकाकरण को लेकर 12 से 14 साल एवं 15 से 17 साल के किशोरों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बढ़ी संख्या में इस आयु वर्ग के लोगों ने अपनी पहली व दूसरी डोज लगवाई। सभी आयु वर्ग में 4703 ने प्रथम डोज, 4624 लोगों ने दूसरी डोज एवं 48 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

मेगा अभियान में लगे टीका
आयु वर्ग प्रथम डोज द्वितीय डोज
12 से 14 3587 1914
15 से 17 982 1649
18 प्लस 83 689
45 प्लस 51 372
मेगा अभियान के दौरान कोरोना टीकाकरण को लेकर अच्छी सफलता मिली। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। जो लोग टीका से वंचित रह गए हैं वे अपना टीका अवश्य लगवा लें, जिससे चौथी लहर के खतरे से बचा जा सके। - डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed