{"_id":"6892dced50cfdff7940c4d4d","slug":"91st-convocation-of-agra-university-on-20-august-20-see-list-of-87-medals-2025-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: आगरा विश्वविद्यालय का 91 वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, 87 पदकों की सूची आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: आगरा विश्वविद्यालय का 91 वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को, 87 पदकों की सूची आई सामने
Wed, 06 Aug 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:11 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होना है। 87 मेडल प्रस्तावित हैं, जिसके लिए 7 अगस्त तक दावेदारों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को प्रस्तावित है। खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होने वाले इस समारोह के लिए विवि में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 87 पदकों के दावेदारों की प्रस्तावित सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 7 अगस्त तक संबंधित से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सत्र नियमन की राह में चलते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि इस साल अपना दीक्षांत समारोह अगस्त माह में कराने जा रहा है। समारोह के लिए 20 अगस्त की तिथि भी लगभग तय है। इसी के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर 87 पदक और उसके दावेदारों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही विद्यार्थियों से आपत्तियां मांगी गई हैं। अंतिम तिथि 7 अगस्त है। इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पहुंचकर या ईमेल आईडी के जरिए पदक सूची के संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परास्नातक के कई पाठ्यक्रमों तथा मेडिकल संकाय के परिणाम अभी जारी नहीं हो पाए हैं। इस कारण कई पदकों के पात्रों की प्रारंभिक सूची अभी तैयार नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जैसे ही पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होंगे, सूची अपडेट कर वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी जाएगी।