{"_id":"5c51d654bdec2259e364dffa","slug":"91548867156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने तक बंद हो सकते हैं पशु चिकित्सालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने तक बंद हो सकते हैं पशु चिकित्सालय
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले के 30 पशु चिकित्सा केंद्रों में से 23 केंद्रों पर एक महीने तक पशुओं का उपचार नहीं हो सकेगा। साथ ही गांवों में बनाई जा रही अस्थाई गोआश्रय स्थलों पर बीमार गायों का उपचार नहीं हो सकेगा। पशु चिकित्सकों की ड्यूटी एक माह के लिए बोर्ड परीक्षाओं में लगाए जाने के चलते ऐसा हो सकेगा।
सात फरवरी से दो मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा होनी हैं। बोर्ड परीक्षा में जिले के 23 पशु चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। ज्यादातर पशु चिकित्सा केेंद्र ऐसे हैं वहां एक ही चिकित्सक तैनात है। परीक्षा में ड्यूटी लग जाने के कारण पशु चिकित्सकीय कार्य नहीं हो सकेगा।
वहीं चिकित्सकों को गांवों में खोले गए अस्थाई गोआश्रय स्थल पर बीमार गायों का उपचार भी प्रभावित होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा भूदेव सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से पशु चिकित्सा कार्य प्रभावित होगा। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।