{"_id":"5bbe3c23867a55282e200a58","slug":"91539193891-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-भोगांव। मोहल्ला पथरिया निवासी एक युवक ने गृहक्लेश से तंग आकर खुदकुशी कर ली। युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया निवासी किसान यूनियन भानू गुट के नेता 28 वर्षीय सुमित मिश्रा ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए आगरा ले गए। मगर रास्ते में ही सुमित ने दम तोड़ दिया।
रास्ते में मौत होने के बाद परिजन शव को घर ले आए। जानकारी होने के बाद घर में सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। दबी जुबान से लोग चर्चा कर रहे हैं कि तीन दिन से जमीन के किसी मामले को लेकर घर में विवाद व क्लेश की स्थिति बनी हुई थी। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।