{"_id":"5bb26724867a553da22cda0c","slug":"91538418468-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/फरिहा। फरिहा-अवागढ़ मार्ग पर ग्राम दभारा के पास ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
जिला मैनपुरी औंछा निवासी ज्ञान सिंह (45) पुत्र मुंशीलाल बाइक से थाना फरिहा के ग्राम कान्हा निवासी अजय कुमार पुत्र हरीसिंह के साथ जा रहा था। ग्राम दभारा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार ज्ञान सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे होने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है।