{"_id":"5b97f9e3867a55019f2c845c","slug":"91536686563-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई बंधुओं की बैठक में निरुतर रहे सिंचाई अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई बंधुओं की बैठक में निरुतर रहे सिंचाई अफसर
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। किसानों की पानी की समस्या को लेकर हुई सिंचाई बंधुओं की बैठक में सिंचाई अफसर किसानों की हर समस्या को या तो टालने में जुटे रहे, या फिर निरुत्तर रहे। एई की जगह पहुंचे जेेई प्रगति रिपोर्ट तक नहीं बता सके तो जेई को बैठक से बाहर कर दिया। इस पर सीडीओ ने सिंचाई अफसरों के पेच कसे।
मंगलवार को शासन द्वारा नामित सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत की अध्यक्षता में सिंचाई बंधुओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में भूतपुरा जिखनगांव के नबाव सिंह ने जिखनगांव ड्रेन में कराए विकास कार्य, अतिक्रमण व अवैध कुलाबे हटाने की प्रगति पूछी, वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, ककरेटिया के हाकिम सिंह ने किसान समस्याओं, नहर, माइनर की सफाई, वहीं अन्य किसानों ने सुरीर क्षेत्र में हो रहे जल भराव की समस्या नहर व नालों की समस्या उठाई।
इस पर सिंचाई अफसर बार बार बजट न आने व समस्याओं का टालने को लेकर गोल मोल जवाब देते रहे। इस पर सीडीओ रामनेवास ने पूर्व में मनरेगा से नालों की सफाई कराने के आदेशों का हवाला दिया। इस पर सिंचाई अफसर निरु़त्तर हो गए। बैठक में एक्सईएन बिजली व जिला उद्यान अधिकारी नहीं पहुंचे। वहीं, लोअर आगरा कैनाल के एई ने अपनी जगह पर जेई पवन कुमार को भेज दिया। पवन कुमार से प्रगति रिपोर्ट पूछी तो वे कुछ बता नहीं सके। इस पर सीडीओ ने जेई को बैठक से बाहर कर दिया।