{"_id":"5b969a52867a55013b11020a","slug":"91536596562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त के दौरान पिलुआ और जलेसर के दरोगाओं पर फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त के दौरान पिलुआ और जलेसर के दरोगाओं पर फायर
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : Demo photo
एटा । जिले में पुलिस का इकबाल कितना बुलंद है, इसका अंदाजा यहां आए दिन हो रहे पुलिस पर हमले खुद बयां कर रहे हैं। रविवार रात ही जनपद के पिलुआ और जलेसर थाना क्षेत्र में दो दरागाओं पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इन दोनों ही मामलोें में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही घटनाएं चेकिंग के लिए बाइक रोकने के दौरान हुईं।
अपराधियों पर लगाम कसने के लिए नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस इस पर पूरी तरह अमल करती नजर आ रही है। रविवार रात पिलुआ थाने एसआई रमेश चंद्र गौतम उमरायपुर के समीप गुजर रहे थे। उन्होंने यहां रुककर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान यहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो वह भाग खड़ा हुआ। इस पर उन्होंने उसका पीछा किया तो उसने एसआई रमेश चंद्र व पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को दबोच लिया। उसने अपना नाम थाना पिलुआ मोहल्ला जवाहरपुर निवासी फईम पुत्र आलमशेख बताया। वहीं दूसरी घटना जलेसर थाना क्षेत्र में हुई। यहां पर एसआई श्योराज सिंह हाथरस तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ मौजूद हमराही पुलिस बल ने जब बाइक सवार दो युवकों को रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी और भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम नगवाई निवासी प्रवीण पुत्र इंद्रदेव व बेरनी निवासी कपिलदेव पुत्र हरिशंकर बताए। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के विरुद्घ पिलुआ व जलेसर थाने में जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।