{"_id":"5b69d4ae4f1c1b764d8b7042","slug":"91533662382-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज मतदाता सूची मामले की जांच को पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज मतदाता सूची मामले की जांच को पहुंची एसआईटी
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Voting in Haridwar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में फर्जी तरीके से वोट काटे जाने के मामले में दर्ज हुई रिपोर्ट के मामले में मंगलवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) एटा पहुंचा। इस दौरान टीम ने मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की जांच पड़ताल की। साथ ही अधिकारियों से बात की।
दरअसल, अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर करीब चार माह पहले डीएम अमित किशोर से करीब बीस हजार वोट काटने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने मामले की जांच की। जांच में उन्होंने पाया कि काटे गए नाम पात्र हैं। इसके बाद रजिस्टार कानूनगो पीपी आनंद को निलंबित कर दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर जमील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई लेकिन विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की और मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी। इसको लेकर गृह विभाग के उप सचिव विजय शंकर पांडेय ने एसआईटी से मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे। मंगलवार को एसआईटी के सीओ कुंवर वीपी सिंह एटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर से बात की। साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी जुटाई। टीम ने अलीगंज पहुंचकर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से बात करनी चाही, लेकिन विधायक के लखनऊ में होने के चलते बात नहीं हो सकी। फोन पर विधायक ने सीओ को पूरे मामले की जानकारी दी। एसआईटी को लेकर जिले में हड़कंप मचा रहा।