फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खाद-बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई से अफरा तफरी

खाद-बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई से अफरा तफरी

Fri, 03 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खाद-बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई से अफरा तफरी
pumpkin seeds
एटा। खरीफ की तैयारियों में जुटे किसान खाद-बीज की जमकर खरीद कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदार गुणवत्ता में किसानों के साथ धोखाधड़ी न कर दें, इसलिए कृषि अधिकारी ने बीज व खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की, जिसमें दुकानदार पीओएस मशीन का प्रयोग नहीं करते हुए मिले, जिनको लेकर हिदायत दी गई और एक दुकानदार को नोटिस भी थमाया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने गुरुवार छापामार कार्रवाई की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कुछ दुकानदार शटर गिराकर भाग गए तो कुछ दुकानों पर कृषि अधिकारियों ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल की गई। इस दौरान ज्यादातर दुकानदार की प्वॉइंट ऑफ सेल (पोस मशीन) बंद मिली। जिनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान 15 उर्वरक (खाद) व पांच बीज की दुकानों पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। जिसमें हरिओम बीज भंडार शिकोहाबाद रोड के नाम से चल रही दुकान का लाइसेंस किसी अन्य स्थान का पाया गया। जिस कारण से उसको नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
खरीफ में किसानों को बीज व खाद की गुणवत्ता में कोई धोखाधड़ी नहीं हो पाए। इसलिए दुकानों पर औचक छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान स्टॉक, आमद व बिक्री के दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed