{"_id":"5b5cb7a44f1c1b49778b4dfc","slug":"91532802980-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मार मकान में लाखों की दवाएं पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापा मार मकान में लाखों की दवाएं पकड़ीं
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र में शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण की गई लाखों रुपये की दवा बरामद की हैं। आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला टैक्स चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्रभारी इंस्पेक्टर बीडी पांडेय को शनिवार सुबह मुखबिर ने जानकारी दी कि लाइनपार क्षेत्र के नगला इस्माइल में एक मकान में लाखों रुपये की दवा रखी हैं। पुलिस ने मकान पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को मकान के अंदर से विभिन्न कंपनियों के दो बैग व बोरों में भरी दवाएं मिलीं। दवाओं के बिल मांगने पर वहां मौजूद व्यक्ति कुछ भी नहीं दिखा सका। पुलिस दवाओं की जांच कर रही थी। तभी मकान मालिक बिल लाने के बहाने फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक मकान नरेंद्र उर्फ बल्लू का है। जांच में दवाएं प्रतिबंधित नहीं मिली, लेकिन मामला टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने दवा कब्जे में ले ली हैं। सीओ संजय वर्मा का कहना है कि जो दवाएं मिली हैं, वे प्रतिबंधित नहीं हैं, लेकिन मामला दवा चोरी या टैक्स चोरी का लग रहा है। स्वास्थ्य व जीएसटी विभाग को अवगत करा दिया है।