{"_id":"5b5c86834f1c1b3b5a8b782c","slug":"91532790403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में आज होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा
Updated Sat, 28 Jul 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद मथुरा जिले में रविवार को आयोजित होने जा रही प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। परीक्षा क्षेत्र को अतिसंवेदनशील मानते हुए दो जोनल और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां 41 केंद्रों पर 18720 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) परीक्षा के लिए मथुरा को अतिसंवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल किया गया है। यह स्थिति शिक्षक भर्ती घोटाले में एसटीएफ के नित नए खुलासों के कारण पैदा हुई है। एसटीएफ को भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर सिंह ने ऑनलाइन परीक्षाओं में भी सेंधमारी की जानकारी दी है। इससे सतर्क उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने इस परीक्षा के लिए खास दिशा निर्देश जारी किए हैं।
इस पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को होने वाली परीक्षा व्यवस्था को दो जोनल, 14 सेक्टर में विभाजित किया है। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों की बाह्य व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि केंद्र की आंतरिक व्यवस्था स्टेटिक मजिस्ट्रेट के हवाले की गई है। सभी केंद्र और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
41 केंद्रों पर प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में 18720 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि परीक्षा पर पूरी नजर रखी जाएगी।