{"_id":"5b50cd8c4f1c1b37748b5c53","slug":"91532022156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का दौरा 22 को आएंगे एटा, करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का दौरा 22 को आएंगे एटा, करेंगे जनसभा
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को एटा का दौरा करेंगे। वे जिले में जनसभा के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को सीएम के आगमन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन में सक्रिय दिखा। अचानक आए कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दीं।
दरअसल, मुख्यमंत्री के जिले में आगमन को लेकर पहले कई बार सुगबुगाहट होती रही है, लेकिन कार्यक्रम नहीं मिलने से सीएम एटा नहीं आ सके। अब रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एटा दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। इसके लिए जिला प्रशासन को सूचना देकर जानकारियां मांगी गई हैं। बताया जाता है कि सीएम 22 जुलाई को जिले में जनसभा के साथ विभागों की समीक्षा करेंगे।
गुरुवार को सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। सुबह ही डीएम अमित किशोर ने सैनिक पड़ाव पहुंचकर जनसभा कार्यक्रम के लिए जगह देखी। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को मैदान की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन
जिले को सौगात दे सकते हैं सीएम
अधिकारिक सूत्रों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ एटा दौरे के दौरान जिले को कोई बड़ी सौगात दे सकते हैं। जलेसर पटना पक्षी विहार को विकसित करने के लिए बड़ी योजना का तोहफा दिया जा सकता है। साथ ही सीएम कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे।
भाजपाइयों में उत्साह का आलम
प्रदेश मेें सरकार बनने के बाद जिले में पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। इसे लेकर जिले के भाजपा नेता खासे उत्साहित हैं। भाजपा विधायकों और जिला संगठन ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हैलीपैड के पुलिस लाइन में देखी जगह
सीएम के आगमन को देखते हुए पुलिस लाइन में हैलीपैड बनाने की तैयारी है। इसके लिए गुरुवार को डीएम अमित किशोर और जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुलिस लाइन का जायजा लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले में 22 जुलाई को दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी अधिकारियों को आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
अमित किशोर, डीएम