{"_id":"5aff0e9d4f1c1be5408b64d4","slug":"91526664861-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा
Updated Fri, 18 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सोरों के घूसपुरा में एक राहगीर से जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नदीप सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी सिरावली सोरों किसी कार्य से घूसपुर जा रहा था। रास्ते में अखिलेश निवासी बरबारा सोरों अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिल गया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए नदीप की मारपीट कर दी जिससे उनके चोट आ गई। आरोपियों ने उनके ऊपर तमंचा तानते हुए पांच लाख रुपये की डिमांड रखी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। नदीप के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।