फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जैथरा में तीन घरों से लाखों की चोरी

जैथरा में तीन घरों से लाखों की चोरी

Thu, 10 May 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में तीन घरों से लाखों की चोरी
chori
जैथरा (एटा)। कस्बा में रात भर चोरों ने बेखौफ होकर एक ही रात में तीन घरों से लाखों की रुपये की। नगदी, जेवरात निकालने के बाद चोर बक्शा आदि सामान खेत में डालकर फरार हो गए। घटना की सूचना देने के लिए पीड़ित लोग पुलिस को फोन करते रहे। पुलिस का फोन नहीं उठा तो डीजीपी को ट्वीट पर दर्ज हुई शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कस्बा जैथरा के मोहल्ला पालीवालान निवासी नीरज पुत्र रघुराज अपने परिजनों के साथ रात को सो रहा था। उसी समय रात को चोरों ने उसके घर मेंघुस आए घर के अंदर रखी दस हजार रुपये की नगदी और करीब दस लाख रुपये के जेवरात साफ करके ले गए। इसके बाद मोहल्ला नेहरू नगर में धावा बोल दिया। जहां चोर सूबेदार पुत्र बद्रीप्रसाद के घर दीवार कूद कर घुस गए। घर के अंदर पहुंचे चोर पचास हजार रुपये की नगदी और करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। इसके साथ ही कस्बा के दूध फैक्ट्री समीप रहने वाले रिषीपाल पुत्र रघुवीर के घर में भी बदमाश घुस गए। पीड़ित ने बताया कि रात को ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। जबकि चोर घर के अंदर घुसकर 12 हजार रुपये की नगदी और हजारों के जेवरात चोरी करके ले गए। देर रात एक बजे हुई इस घटना की जानकारी देने के लिए पीड़ित लोग थाना जैथरा के सीयूजी नंबर पर फोन करते रहे, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने 100 डायल पर भी फोन किया। यह फोन भी रिसीव दनहीं हुआ। इसके बाद जानकार लोगों ने सुबह को घटना के बारे में डीजीपी को ट्वीट करते हुए शिकायत दर्ज कराई। जिसे लेकर पुलिस सुबह को कई घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस तरह से एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी और पुलिस का सहयोग न मिलने को लेकर कस्बा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस केवल कागजों पर गश्त करके कोरम पूरा कर रही है। मौके पर गश्त न होने के कारण लगातार कस्बा में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

आधार पंजीकरण केंद्र से लाखों का सामान चोरी
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के निधौलीकलां रोड निवासी प्रशांत गुप्ता आर्य विद्यालय समीप आधार पंजीकरण सेवा केंद्र संचालित करते है। शाम को केंद्र बंद करके वह घर चले गए थे। उसी समय रात को अज्ञात चोरों ने शटर और चैनल में लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर अंदर रखे एक फोटो स्टेड मशीन, तीन लैपटॉप, दो प्रिंटर, आधार कार्ड मशीन आदि सामान के साथ ही करीब पांच सौ रुपये की नगदी चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी सुबह केंद्र पर पहुंचने के बाद पीड़ित को हुई। जिस पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed