{"_id":"5aeb08574f1c1b58098b7a3b","slug":"91525352535-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 03 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कासगंज में सफाई कर्मचारी की हत्या मामले में जनपद के सफाई कर्मचारियों ने नाराजगी प्रकट की है। नगर के सफाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए घंटा घर चौराहे पर प्रदर्शन किया। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। नगर के घंटाघर चौराहे पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष जीतू वाल्मीकि ने कहा कि जब से एससी एक्ट में बदलाव का मामला आया है तब अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं।
कासगंज में बेकसूर सफाई कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं कहीं पर दलित समाज के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। सरकार दलितों के साथ हो रहे उत्पीडन पर रोक नहीं लगा पा रही है। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों को आंदोलन करने का निर्णय लेना पड़ रहा है। यदि शीघ्र दलित समाज को सुरक्षित नहीं किया गया तो आगे बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
घंटा घर चौराहे पर काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करने वालों में मिथुन वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, सरनाम सिंह, मुकेश वेदहल, सुशील सरगम, राजेंद्र, राजेश मास्टर, राजकुमार, राजीव राना, राजकुमार, राकेश, राजेंद्र, कमल, विशाल, कौशल, अमित, अंकित, राहुल, गौतम, अरुण, रंजीत, विपिन, मनोज आदि रहे।