फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्या के आरोपी दो भाई जेल भेजे

हत्या के आरोपी दो भाई जेल भेजे

Tue, 01 May 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी दो भाई जेल भेजे
एटा। प्लाट के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो भाईयों को रिजोर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मृतक के सिर से फंसा हुआ एक 315 बोर का बुलेट मिला है। वही दूसरी तरफ पिलुआ क्षेत्र में हुई युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस को कोई आरोपी हाथ नहीं लग सका है। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिजोर निवासी धर्मवीर की प्लाट पर कब्जा करने को लेकर गोली मार हत्या करने वाले आरोपी भाई चंद्र शेखर और विशाल पुत्र देवेंद्र निवासी महगानी को रिजोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रिजोर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तमंचा और खोखा बरामद किया गया है। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया है। वही दूसरी तरफ शव का पोस्टमार्टम करते हुए चिकित्सकों ने मृतक के सिर से एक बुलेट 315 बोर का बरामद किया है। ज्ञात हो कि प्लाट पर कब्जा करने को लेकर मृतक के पिता राधेश्याम और पड़ोसी गांव महगानी के देवेंद्र के बीच प्लाट पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में धर्मवीर की गोली मार हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन



दूसरी तरफ थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव अडापुरा निवासी सुनील पुत्र रक्षपाल की पीट-पीट कर हत्या करने के बाद लूटपाट के आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन तक पकड़ नहीं सकी है। जबकि मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई मानपाल ने थाना पिलुआ में राजू पुत्र सूबेदार निवासी अडापुरा पिलुआ सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। वही थाना प्रभारी पिलुआ ने बताया कि जांच कर हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है। ज्ञात हो कि मृतक अपने दोस्त की शादी समरोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। उसी समय गांव के ही राजू आदि ने उसकी पीट-पीटकर हत्या करने के साथ ही उससे जंजीर, अंगूठी एवं नगदी आदि सामान लूट लिया था। बाद में शव को हत्यारोपियों ने छत पर डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed